बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में सोमवार को पहली पॉली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जनपद के करीब 36 हजार विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल के विद्यार्थियों की कतार नजर आई। प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे चलनी है। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल भी मुस्तैद दिखा। साथ ही सचल दस्ते भी सक्रिय होकर केन्द्रों की जांच करते नजर आए। डीआईओएस संजय सिंह के अनुसार परीक्षा के दौरान अभी तक किसी केन्द्र से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। जिला कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। बता दें कि दूसरी पॉली में इंटरमीडियट के विद्यार्थियों की जीवविज्ञान और गणित विषय की परीक्षा है। इसमें करीब 30 हजार परीक्षार्थी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.