फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2025-26 (यूपी बोर्ड) की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के बीच कड़ी निगरानी में हुई। अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। कड़ाई के चलते किसी भी केंद्र पर कोई भी नकलची पकड़ में नहीं आया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 2772 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। हिंदी का सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। रामानंद बालिका इंटर कॉलेज के मुख्यगेट पर रोल नंबर देखने के लिए छात्राओं की भीड़ लगी नजर आई। जीजीआईसी फतेहगढ़ में छात्राओं में रोल नंबर देखने के लिए होड़ सी लगी रही। जैसे ही छात्रा को अपने रोल नंबर का कक्ष पता...