मेरठ, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल हिंदी परीक्षा में इस वर्ष विद्यार्थियों से समसामयिक और सामाजिक विषयों पर निबंध लिखने को कहा गया। प्रश्नपत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर निबंध लिखने का प्रश्न विशेष चर्चा का विषय रहा। इसके साथ ही 'मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव' पर भी निबंध लेखन का विकल्प दिया गया, जिसे अधिकांश विद्यार्थियों ने रुचिकर बताया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल और संतुलित था। व्याकरण, गद्यांश और पद्यांश से जुड़े प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। निबंध के दोनों विषयों पर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखे। कई छात्रों ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे विषय पर लिखने से उन्हें समसामयिक घटनाओं और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.