मुरादाबाद, मार्च 11 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को सामाजिक विज्ञान के आसान पेपर के साथ खत्म हो गई। अब आप्शनल पेपर ही बचे हैं, इसके भी जिले में छात्र नहीं हैं। उधर, हाईस्कूल और इंटर में 3005 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में पहली पाली में 108 केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 39929 छात्रों में से 36952 ने परीक्षा दी। इस पाली में 2977 छात्र अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर की प्रथम पाली में पंजीकृत 229 में से 218 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई में पंजीकृत 29 में से 28 ने परीक्षा दी। इसके अलावा इंटर में संस्कृत, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ, कृषि पशुपालन तथा पश चिकित्सा विज्ञान में पंजीकृत 319 में से 303 ने परीक्षा दी। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में 108 और द्वितीय पाली में 41 केंद्रों पर शांतिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.