मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की कवायद के तहत जनपद के 115 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा में लगभग 3200 शिक्षकों की बतौर परीक्षक ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा की शुचिता के साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। प्रश्नपत्रों को केंद्र के डबल लॉक में रखा जाएगा। परिषद की व्यवस्था की मुताबिक जिस डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखा जाएगा उसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक,दूसरी चाबी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। इसके अतरिक्त डबल लॉक के कमरे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.