प्रयागराज, फरवरी 23 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 8033 केंद्रों पर कराई गई। हाईस्कूल में 2676471, जबकि इंटर में 32549 पंजीकृत कुल 2709020 परीक्षार्थियों में से 25,40,281 उपस्थित व 1,68,739 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7811 केंद्रों पर हाईस्कूल ट्रेड विषयों जबकि इंटर गणित व जीव विज्ञान में पंजीकृत कुल 1614632 परीक्षार्थियों में से 1522836 उपस्थित व 91,796 अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...