सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की कापियों का मूलयांकन करने वाले परीक्षकों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। हाईस्कूल के परीक्षकों को राजकीय बालिका इंटर कालेज और इंटरमीडिएट के परीक्षकों को राजा शारदा महेश इंटर कालेज में प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन 19 मार्च से शुरु होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन कार्य की सुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखने एवं सही ढंग से मूल्यांकन करने के लिए मंगलवार को जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज एवं पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज पर डीएचई एवं परीक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया। मुख्य नियंत्रक डीआईओएस ने बताया कि प्रति परीक्षक एक दिन में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.