मेरठ, मार्च 17 -- रविवार को मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में उप प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि मूल्यांकन के सख्त नियम रहेंगे। परीक्षा के दौरान जो धाराएं लागू थीं, वहीं धाराएं रहेंगी। मूल्यांकन त्रुटिरहित किया जाएगा। बता दें कि मेरठ जनपद में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। प्रशिक्षण के दौरान सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि स्टेप मार्किंग करनी होगी। मूल्यांकन में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा प्रथम दिवस पांच उत्तर पुस्तिकाओं का आदर्श मूल्यांकन होगा, जोकि सभी परीक्षकों को दिखाया जाएगा। इसके बाद परीक्षकों द्वारा मूल्यांकित 02-02 उत्तर पुस्तिकाओं का प्रतिदिन अवलोकन करना, 'अ' एवं 'ब' उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के बाद अंत में अपने हस्ताक्षर व परीक्षक संख्या लिखना, प्रथम पेज पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.