मेरठ, अगस्त 21 -- यूपी बोर्ड में कक्षा नौ से 11वीं और कक्षा दसवीं से 12वीं की परीक्षा के आवेदन के लिए तिथियों को बढ़ा दिया। क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने सभी स्कूल व प्रधानाचार्यों को सूचना जारी करते हुए आवेदन को समय से पूरा करने को कहा है। कक्षा नौ से 11वीं में 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, आवेदन को चेक करने का समय 11 से 13 सितंबर तक, संशोधन के लिए 14 सितंबर से 20 सितंबर तक का समय दिया है। वहीं यूपी बोर्ड दसवीं व 12वीं में प्राइवेट व रेगुलर छात्रों के लिए एक सितंबर, वेबसाइअ पर शैक्षिक विवरण को अपलोड करने का समय 6 सितंबर तक, शैक्षिक विवरण की जांच करने का समय 7 से 11 सितंबर और संशोधन करने का समय 12 से 20 सितंबर तक दिया है। इसके अलावा 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय तक जानी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.