प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी है। पहले प्रथम चरण की ये परीक्षाएं एक फरवरी तक होनी थीं, लेकिन कई विद्यालयों में परीक्षाएं शेष रहने के कारण यह निर्णय लिया गया। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के आदेश के अनुसार यह विस्तार विशेष रूप से आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा। इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब इसके बाद किसी भी प्रकार की तिथि वृद्धि नहीं की जाएगी। जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा अभी बाकी है, उन्हें तुरंत अपने संबंधित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.