मुरादाबाद, मार्च 8 -- यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा शुक्रवार को हुई। पहली पाली में हुई इस परीक्षा में 40030 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 37059 ने परीक्षा दी। अंग्रेजी की परीक्षा से 2971 बच्चों ने किनारा किया। इसके अलावा इंटर में कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 428 में से 405 बच्चों ने परीक्षा दी। पहली पाली में अंग्रेजी का पेपर देकर निकले बच्चों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर काफी कठिन आया था। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा सभी 108 केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली की इस परीक्षा में छह सचल दलों ने निगरानी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.