प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा में 905 परीक्षार्थी अनुपस्थि रहे। वहीं, इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 7211 के सापेक्ष 6566 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 645 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट के साथ आठ सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करता रहा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...