प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का शुक्रवार को जिले के 166 केंद्रों पर आयोजित हुई। जिले की कुंडा तहसील के बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज भदरी कुंडा परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर को दूसरे की जगह परीक्षा देते सचल दल ने पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 12 केंद्र संवेदनशील और चार अतिसंवेदनशील केंद्र है। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक ने सॉल्वर के खिलाफ परीक्षा नियमावली के तहत कार्रवाई की है। पाली- प्रथम हाईस्कूल- सामाजिक विज्ञान पंजीकृत विद्यार्थी - 52041 उपस्थित विद्यार्थी - 48049 अनुपस्थित विद्यार्थी (संस्थागत)- 3895 व्यक्तिगत- 97 कु...