मऊ, फरवरी 24 -- मऊ, संवाददाता । यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय तथा शाम को इंटरमीडिएट गणित एवं जीवविज्ञान विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। इसमें कुल 67166 परीक्षार्थियों में से 62279 ने परीक्षा दी, जबकि दोनों पालियों में 4607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल हुई। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 127 केंद्रों पर करायी जा रही है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपंन कराने को लेकर जिला प्रशासन सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लगातार केंद्रों पर नजर बनाए हुए है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों के कक्षों की लाइव निगरानी करने में कर्मचारी जुटे रहे।...