हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को दो पालियों में जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 3896 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 136 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुईं। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। मंगलवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने शाम की पाली में अर्थशास्त्र का पेपर दिया। दोनों पालियों में जिले के केंद्रों पर 3896 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 136 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था बनाकर एग्जाम कराया...