मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाताझ । यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह हाईस्कूल की कम्प्यूटर और वाणिज्य वर्ग व्यवसाय अध्ययन तथा शाम को इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। इसमें कुल 2727 परीक्षार्थियों में से 2568 ने परीक्षा दी, जबकि 159 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल हुई। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 127 केंद्रों पर करायी जा रही है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपंन कराने को लेकर जिला प्रशासन सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लगातार केंद्रों पर नजर बनाए हुए है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों के कक्षों की लाइव निगरानी करने में कर्मचारी जुटे रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.15 ब...