चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल में कंप्यूटर एवं सिलाई विषय की परीक्षा हुई। वहीं इंटर में व्यवसायिक एवं नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई गई। दोनो पालियों में कुल 497 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटर की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में 467 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के नागरिक शास्त्र और हाईस्कूल के सिलाई विषय की परीक्षा में 8032 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें 497 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...