फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए जिले के 106 परीक्षा केंद्रों को 33 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों का निरंतर भ्रमण कर बोर्ड परीक्षा की निगरानी करनी होगी। इसके साथ में हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शिता से कराने पर जिला प्रशासन भी गंभीर है। जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अपर जिलाधिकारी विशु राजा हर तैयारी को परख रहे हैं। जिले में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जो अपने जोन में आने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे तथा परीक्षा केंद्रों पर भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे। वहीं 33 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रे...