बुलंदशहर, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। अंतिम दिन 25 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 1882 छात्र-छात्राओं में से 1834 शामिल हुए और 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 18 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए अब जिले में तैयारियां तेज हो गई है यूपी बोर्ड हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू हो रही हैं, किंतु इससे पहले बोर्ड में मौखिक परीक्षाओं को करने के आदेश दिए थे। जिले में दो फरवरी से शुरू हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कुल 209 केंद्र बनाए गए थे। सप्ताह भर चली इस प्रक्रिया में कुल 53,300 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 51,552 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1748 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.