मैनपुरी, फरवरी 7 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 18 फरवरी से पहले डीआईओएस कार्यालय तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर और छह जोनल में बांटा गया है। जोनल क्षेत्र में सभी एसडीएम परीक्षा पर नजर रखेंगे। वहीं जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप परीक्षा पर निगरानी करेंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पहले ही 93 परीक्षा केंद्र फाइनल किए जा चुके हैं। डीएम अंजनी कुमार सिंह द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में जिला स्तरीय अधिकारी तैनात रहेंगे और तीन से सात परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। एक सेक्...