गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा शनिवार को दो पालियों में 196 केंद्रों पर करायी गयी। दोनों पालियों में कुल 1361 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान और दूसरी पाली में इंटर के व्यावसायिक और इतिहास विषय की परीक्षा की गई। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहली पाली में दसवीं के परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान की परीक्षा दी। इसमें 13193 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 12265 उपस्थित रहे। 928 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर की व्यावसायिक की परीक्षा में 401 में 26 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की इतिहास की परीक्षा में 5117 में से 407 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 4710 उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.