बुलंदशहर, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाओं को लेकर जिले में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार अभेद्य किलाबंदी की है। 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे परीक्षा के इस महाकुंभ के लिए जिले को सात ज़ोन और 109 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की फौज उतार दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। परीक्षाओं को कराने के लिए सभी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि जिले में बनाए गए सभी 109 परीक्षा केंद्रों पर पल-पल की निगरानी के लिए इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो परीक्षा शुरू होने से लेकर कॉपियां सील होने...