मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का बुधवार से आगाज हुआ। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में 4302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 72096 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 67994 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। बोर्ड परीक्षा की राज्य, क्षेत्रीय कार्यालय एवं जनपदीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर पुलिस बल के जवान तैनात रहे। प्रथम पाली की हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल 37712 परीक्षार्थी पंजीकृत, 35265 उपस्थित और 2448 परीक्षार्थी अनुपस्थत रहे। वहीं, दूसरी पाली की इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्र 34384, उपस्थित 32730 और 1854 परीक्षार्थी परीक्षा से...