जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से जिले के सभी 206 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी, इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। दोनो पालियों में कुल मिलाकर 7165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, यह आंकड़ा कुल संख्या का करीब पांच फीसदी था। छह जोन और 22 सेक्टर में बांटे गए जिले में परीक्षा को लेकर खा सतर्कता थी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तरफ से हर केंद्र पर नजर रखवायी जा रही थी। परीक्षा में शामिल होने जाने में कहीं जाम या अन्य दिक्कतें न हों, परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़क पर जाम न लगे इसके लिए संबंधित क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, हल्का दरोगा, सिपाही की ड्यूटी लगायी गई थी। जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.