कानपुर, फरवरी 19 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को सिर्फ कुछ कालेजों में ही परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल कंम्यूटर व इंटर में रेडियो टेलीविजन विषय की परीक्षा हुई। जबकि सायं पाली में इंटरमीडियेट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। कड़ी निगरानी में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को आराम जैसा दिवस था। सुबह की पॉली में हाईस्कूल और इंटर के व्यवसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा में महज 570 परीक्षार्थी ही थे। इससे कुछ केन्द्रों को छोड़कर अधिकांश में छुट्टी रही। वहीं दूसरी ओर सायंपाली में इंटरमीडियेट कला संकाय की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 1018 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। डीआईओएस ब्रजभूषण चौधरी ने बताया कि परीक्षा सघन सीसीटीवी निगरानी में कराई जा रही है। कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं रह...