बुलंदशहर, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शुक्रवार को कई विषय के पेपर हुए। जिले के सभी 109 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2,975 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं को दिखा। डीआईओएस ने टीम के साथ नगर के केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहली पाली की शुरुआत सुबह 8:30 बजे हुई, जिसमें हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 45,508 परीक्षार्थियों में से 43,777 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,731 परीक्षार्थी गैर हाजिर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.