कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट की परीक्षा बुधवार को जिले के 83 परीक्षा केन्द्रों पर शुरु हुई। केन्द्रों पर प्रवेश के समय ही शिक्षकों ने बच्चों की सघन तलाशी ली। इसके बाद ही उन्हें कक्षों में प्रवेश दिया गया। वहीं पूरी तरह नकल विहीन परीक्षा के लिये जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण शील रहे। वहीं सायं पाली में इंटरमीडियेट हिन्दी के प्रश्नपत्र खोले जाने में प्रश्न पत्र के भीतर प्रश्न पत्र रखे होने से केन्द्र व्यवस्थापक उनकी संख्या को लेकर परेशान रहे। बाद में प्रश्न पत्र खोल कर देखने पर संख्या पूरी मिली, तब केन्द्र व्यवस्थापकों को राहत मिली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट की परीक्षा दो पालियों में शुरु हुई। सुबह हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। पहला दिन होने के कारण बड़ी संख्या में परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.