मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर जिले के 115 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने कहाकि केंद्र व्यवस्थापक बिना किसी दबाव और प्रलोभन के निष्पक्ष,पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा कराएं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मुख्य एवं रिजर्व प्रश्नपत्रों को अलग-अलग चार डबल लॉक वाली आलमारी में रखने का निर्देश दिया। साथ ही प्रश्नपत्रों की अभेद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास डबल लॉक की एक-एक चाबी रखने की हिदायत दी। डीएम ने प्रश्नपत्र वाले कमरे के पास नाइट विजन कैमरा लगवाने के लिए निर्देश...