गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। जिले के सभी यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्रश्न पत्र प्राप्त कर रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुए इस वितरण के तहत प्रधानाचार्य अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान सहित सभी विषयों के प्रश्न पत्र विद्यालयों में पंजीकृत छात्र संख्या के अनुसार ले जा रहे हैं। अब तक करीब 150 विद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि शेष विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर प्रश्न पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से सभी विद्यालयों में शुरू होंगी। इसके बाद 24 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी, जबकि हाईस्कूल और इंटर...