भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता।यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी कल यानि 12 जनवरी से दिमागी कसरत करेंगे। समापन 21 जनवरी को होगा। प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी करने का दावा विभाग ने किया। जिले के 193 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कालेजों में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से रिजर्व सेट का प्रश्नपत्र भेज दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। उसके पहले प्रायोगिक और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होनी है। कालीन नगरी में 12 से 21 जनवरी तक यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। साल 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.