बुलंदशहर, फरवरी 1 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार आज दो फरवरी से जिले में शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा का घेरा तैयार किया है। जिले की सातों तहसीलों में कुल 209 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर 38 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं की निगरानी के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाओं से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराया जाएगा। सोमवार से इन परीक्षाओं का जिले में बिगुल बज रहा है। बोर्ड के निर्देश पर परीक्षाओं को कंट्रोल रूम की निगरानी में कराया जाएगा। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया की परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.