मैनपुरी, फरवरी 14 -- यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शनिवार को प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। सुबह नौ बजे से ही प्रश्न पत्रों को भेजने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दिनभर एसडीएम और डीआईओएस की देखरेख में बस द्वारा पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा गया। जहां सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवाए गए हैं। शनिवार को 50 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए और आज रविवार को शेष केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने में मात्र दो दिन शेष हैं। जनपद में 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंच चुकी हैं। ...