सहारनपुर, फरवरी 18 -- जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले ही दिन 2,926 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 67,631 पंजीकृत छात्रों में से 64,435 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा 89 केंद्रों पर आयोजित हुई। 35,969 पंजीकृत छात्रों में से 34,236 उपस्थित और 1,733 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा 88 केंद्रों पर हुई, जिसमें 31,392 में से 30,199 उपस्थित और 1,193 छात्र गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। तलाशी के बाद ही छात्रों को कक्ष में बैठने दिया गया। पूरे जिले को छह जोन में बांटा गया है। नगर में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलों में संबंधित एसडीएम को जोनल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार और अन्य अधिकारियों...