लखनऊ, फरवरी 8 -- यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में कोई भी खिड़की नहीं होगी। सिर्फ आने जाने के लिये एक दरवाजा होगा। यहां लगे सीसी कैमरे 24 घंटे संचालित होंगे। स्ट्रांग रूम में चार अलमारी रखी जाएंगी। एक में हाईस्कूल, दूसरे में इंटरमीडिएट, तीसरे में छात्रों के दिये जाने के बाद बचे हुए प्रश्न पत्र और चौथी अलमारी में पेपर आउट होने की स्थिति में प्रश्न पत्र का अतिरिक्त सेट (इमरजेंसी पेपर) रखा जाएगा। चौथी अलमारी की चाभी केन्द्र व्यवस्थापक और उस इलाके के कोतवाली प्रभारी के पास होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने शनिवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिये। लखनऊ में बोर्ड परीक्षा के आदर्श कारागार समेत 121 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.