सहारनपुर, फरवरी 10 -- जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस वर्ष जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 66 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उड़न दस्तों की तैनाती की जाएगी, जो लगातार निगरानी करेंगे। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आ...