प्रयागराज, अप्रैल 12 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने संबंधी फर्जी आदेश शनिवार को वायरल हो गया। पूर्व सचिव दिब्यकांत शुक्ल के हस्ताक्षर से विज्ञप्ति में 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित होने की बात लिखी थी। हालांकि फर्जी पत्र की जानकारी होते ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया। सचिव ने साफ किया कि 15 अप्रैल को परिणाम जारी होने संबंधी सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक है। यूपी बोर्ड की ओर से उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in या www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। वैसे बोर्ड अप्रैल के चौथे सप्ताह में 10वीं-12वीं के 54 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.