गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर,निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दूसरी बार जनपद में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। प्रथम पाली की परीक्षा में वीरेन्द्र कुमार इंटर कॉलेज जंगल धूषण के चार अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते चार युवक पकड़े गए। केंद्र पर तैनात अधिकारियों को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में संदिग्धता नजर आई, जिसके बाद गहन पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उन्हें पादरी बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने कूटरचित आधार कार्ड उपलब्ध कराकर वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा में बैठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक और चारों आरोपित छात्रों के खिलाफ संबंधित थाने में धारा 7/13 परीक्षा अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.