चंदौली, फरवरी 5 -- चंदौली। संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए विषयवार उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र जिले को उपलब्ध हो गई है। करीब तीन लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित कोठार में रखवा दिया गया है। जल्द ही कापियों को परीक्षा केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित पत्रावलियां भेजने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके तहत जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए कुल 82 सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 63 हजार 82 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 31663 और इंटरमीडिएट में 31419 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.