चंदौली, फरवरी 19 -- चंदौली, संवाददाता । माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएटबोर्ड परीक्षा बुधवार को जिले में नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से करायी गई। परीक्षा के पहले दिन कड़ाई के चलते दोनों पालियों में 3690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पंजीकृत 63755 के सापेक्ष 60065 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। साथ ही जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने भी निगाह बनाए रहे। इसके अलावा गठित पांच सचल दलों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शासन की मंशा के अनुरूप यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सभी 82 केंद्रों पर करायी गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.