कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर 80 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इसमें डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रुम से निगरानी की जायेगी। इसके लिये 7 कम्प्यूटर लगाकर सभी 80 केन्द्रों पर निगरानी होगी। आज से केन्द्रों का ट्रायल शुरु होगा। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तय होते ही 12 फरवरी को केन्द्रों पर प्रश्न पत्र भेजने की तैयारी है। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। 18 फरवरी से शुरु हो रही इन परीक्षाओं के लिये जनपद में 80 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें करीब 49 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। नकल विहीन परीक्षा के लिये विभाग ने डीआईओएस कार्यालय में सोमवार को कंट्रोल रूम को अंतिम रुप दिया गया। यहां पर 7 कंप्यूटर स्थापित किये गये हैं। प्रत्येक पर 11 केन्द्र की निगरा...