बुलंदशहर, जनवरी 21 -- यूउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। इस बार केंद्र निर्धारण नीति में संशोधन करते हुए एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एक परीक्षा केंद्र पर दो हजार परीक्षार्थी आवंटित किए जा सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या 1500 तक सीमित थी। बोर्ड के निर्देश पर अब कॉलेजों में नए सिरे से सीटिंग प्लान लगाया जाएगा। इसी माह में परीक्षा संबंधित सभी सामग्री विभाग को प्राप्त हो जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए जिले मे 109 केंद्र बन चुके हैं और अब इन पर परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों की संख्या कम करने के लिए बोर्ड ने इस बार केंद्रों पर परीक्...