मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 50478 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें 477743 अभ्यर्थी अपने-अपने विषयों का इम्तिहान दिया और 2735 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। प्रथम पाली की सुबह 8:30 से पौने 11:45 तक हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों को ग्रामर सेक्शन के प्रश्नों के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ी। वहीं अप्लीकेशन का प्रारूप बदलने से थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रश्न पत्र के लांग सवाल पाठ्यक्रम से पूछे जाने से परीक्षार्थियों को औसत रूप से समान्य लगा। 10 वीं एवं 12वीं के विभिन्न व्यावसायिक विषयों में कुल परीक्षार्थियों की पंजीकृत संख्य...