बुलंदशहर, फरवरी 23 -- जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कड़ाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को जिले के 109 केंद्रों पर आयोजित पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के पेपर से 1,780 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 45,460 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43,680 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसी पाली में इंटरमीडिएट के ट्रेड विषयों की भी परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। डीआईओएस विनय कुमार ने जिले में यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। सोमवार को पहली पाली में हुए अंग्रेजी विषय के पेपर में 1780 छात्र अनुपस्थित रहे हैं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित वि...