हापुड़, मार्च 2 -- हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 15577 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 591 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। वहीं, हाईस्कूल गणित विषय के पेपर में सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। उक्त केंद्रों पर रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। शनिवार को दो पालियों में 15577 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 591 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। सुबह की पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने गणित विषय का पेपर दिया। गणित के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। दोपहर की पाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.