मऊ, दिसम्बर 13 -- मऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले मे यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में 103 परीक्षा केंद्रों के प्रारंभिक निर्धारण के बाद परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों का आनलाइन विवरण अपडेट एंव अपलोड करने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू कर दी गई है। डीआईओएस गौतम प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों को 15 दिसंबर तक शिक्षकों के आनलाइन विवरण पूरी सतर्कता के साथ अपलोड या अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति किए जाने को लेकर सभी माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का डेटा पर...