हापुड़, जनवरी 8 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ को संकलन केंद्र बनाया गया है। जबकि दीवान इंटर कॉलेज को उत्तर पुस्तिका वितरण केंद्र बनाया गया है। संकलन केंद्र पर सभी केंद्रों की कापियां संकलित होंगी और वितरण केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा। डीआईओएस ने यूपी बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी। यहां जिले में परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा में 29 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब शिक्षा विभाग ने जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया है। जबकि दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ को उत्तर पुस्तिका का वितरण केंद्र बनाया है। संकलन केंद्र में पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों की उत्त...