नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची इसी सप्ताह आएगी। दिल्ली चुनाव खत्म होते ही पार्टी यह सूची जारी कर देगी। करीब 70 जिलाध्यक्षों का ऐलान हो सकता है। पहली बार बने जिलाध्यक्षों में से कुछ को फिर मौका मिलना तय है। वहीं दो बार अध्यक्ष रह चुके लोगों को तीसरी बार अवसर मिलने की संभावना ना के बराबर है। करीब दो दर्जन स्थानों पर अलग-अलग कारणों से जिलाध्यक्षों के चुनाव में पेंच फंस गया है। प्रदेश नेतृत्व सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में जुटा है। इन पर फैसला नया प्रदेश अध्यक्ष तय होने के बाद होगा। यूं तो भाजपा को अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान 15 से 20 जनवरी के बीच कर देना था। दिल्ली से इस संबंध में मिले निर्देशों के बाद क्षेत्रवार स्क्रीनिंग का कार्यक्रम भी इसी लिहाज से तय किया गया था। यूपी भाजपा के नये मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.