प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रयागराज सहित 18 जिलों में चौथे चरण का मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण मतदान में वकीलों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रयागराज में बार कौंसिल भवन में चल रहे मतदान के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के अलावा वोटरों में भी काफी उत्साह रहा। निर्धारित समय पर प्रारंभ हुए मतदान में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वोट देने के लिए वकीलों की भीड़ बढ़ती गई। भोजनावकाश के दौरान यानी दोपहर एक से दो बजे के बीच खासी भीड़ रही। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह दिनभर बूथों में घूम घूम कर मतदान का जायजा लेते रहे। मतदान के लिए प्रत्याशियों ने बार कौंसिल भवन के आसपास...