बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बार काउंसिल के चुनाव में पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय सभागार में शुरू हुआ। जनपद बार के सभागार में मतदाताओं की सुविधा के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम विजय कुमार कटियार को चुनाव अधिकारी नामित किया है। उनके सहयोग के लिए ग्राम न्यायालय हर्रैया के जज अखिल कुमार को लगाया गया है। हर्रैया, भानपुर, रुधौली तहसीलों में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता भी जिला न्यायालय में ही मतदान करेंगे। जनपद में कुल 1682 मतदाता हैं। चुनाव शुरू होने से पहले ही अधिवक्ताओं का वहां पहुंचना शुरू हो गया था। प्रत्याशियों के एजेंट भी मतदान स्थल पर सक्रिय नजर आ रहे थे। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए मतदान स्थल पर भारी संख्या में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.