गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर,। जनपद के खजनी में संचालित कंबल उत्पादन कारखाने के कायाकल्प का मार्ग बुधवार को प्रशस्त हो गया। योगी सरकार ने बजट 2026-27 में इस कंबल कारखाने के आधुनिकीकरण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। आधुनिकीकरण के बाद कंबल की बुनाई से लेकर फिनिशिंग तक कार्य इसी कारखाने में होगा और तैयार उत्पाद निजी क्षेत्र के ब्रांडेड कंबल से प्रतिस्पर्धा वाले होंगे। खजनी के खुटभार में कंबल उत्पादन कारखाना वर्ष 1985-86 में उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की देखरेख में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने लगवाया था। तब इसकी लागत करीब 25 लाख रुपये थी। पांच वर्ष चलने के बाद कंबल कारखाना आपूर्ति के अभाव में बंद हो गया था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2019-20 में खजनी का कंबल कारखाना दोबारा संचालित हुआ। अभी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.